25.7 C
Ahmedabad
Monday, March 23, 2026

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति गुजरात विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
इस बैठक में गुजरात बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल हो गई है। 

बैठक में क्या हुआ?

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। भाजपा आज अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। लगभग 160 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने की संभावना है। इसमें पहले चरण की सभी 89 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा होगी। 

बैठक में किन नामों पर चर्चा?

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए बीजेपी मुख्यालय में हुई बैठक में कई नामों पर विचार हुआ और कई की टिकट कटने की खबर आई। बैठक के दौरान ये खबर आई थी कि हार्दिक पटेल को विरमगांव से टिकट मिल सकता है और मोरबी के पूर्व बीजेपी विधायक कांतिलाल अमृतिया को मोरबी से टिकट मिल सकता है, इन्होंने मोरबी हादसे के बाद ट्यूब पहनकर पानी में कूदकर कुछ लोगों की जान बचाई थी।

हालही में कांग्रेस से बीजेपी में आए भगाभाई बारड़ और मोहनसिंह राठवा के परिवार के सदस्य को भी टिकट मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा नरेश पटेल, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और अल्पेश ठाकोर को भी टिकट मिल सकता है। बीजेपी अपने 30 से 35 सिटिंग विधायकों का टिकट काट सकती है।

पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि इस बार गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा गुजरात बीजेपी के सीनियर नेता और रुपाणी सरकार में पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडासमा ने भी आगामी चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है। कुल 5 पूर्व मंत्रियों ने चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है और कुल 8 पूर्व मंत्रियों की बात चल रही है। 

जिन 5 मंत्रियों ने चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है, उसमें विजय रुपाणी, नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चुडासमा, सौरभ पटेल और प्रदीप सिंह जडेजा हैं। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री आरसी फलदू और पूर्व मंत्री कौशिक पटेल भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा कुछ और बुजुर्ग सिटिंग विधायक भी चुनाव ना लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। 

Bhamasha
Bhamasha
We are One of the Largest News Paper In Gujarat actively participating in Political , social , Finance and Business News , Thousands of readers taking benefit of Bhamasha times Since 2009.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: