

अहमदाबाद। समाज सेवी संस्था “भामाशाह फाउण्डेशन” (अहमदाबाद) द्वारा छोटा सा स्नेह मिलन गेट्स टूगेदर का आयोजन 22 दिसम्बर को आर के बैंक्वेट हॉल शाहीबाग में रखा गया। भामाशाह फाउण्डेशन संस्था शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से छोटे-छोटे कार्य कर रही है।
भामाशाह फाउण्डेशन के ट्रस्टी श्री राधेश्याम काबरा संस्था के कार्यक्रम में 15 सालों में पहली बार पधारे, बिना मांगे संस्था को बड़ी सहयोग राशि देने हेतु घोषणा की, श्री पी. आर. कांकरिया ने भी सहयोग राशि देने हेतु घोषणा की, एवं साथ साथ में श्री कांकरिया जी, ने जरूरतमंद को राजस्थान हॉस्पिटल में मेडिकल क्षेत्र में हर संभव सहयोग करने का भरोसा देकर संस्था को गदगद कर दिया, संस्था ऐसे दानवीर भामाशाहों का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता है।
यह सहयोग राशि भामाशाह फाउण्डेशन की आप ही के पास अमानत की तौर पर रखें संस्था के पास शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा प्रोजेक्ट होगा तब आपसे ले लेगी।

श्रीमती प्रतिभा बेन जैन (महापौर- मेयरश्री अहमदाबाद) का गुलदस्ते से स्वागत करती हुई। श्रीमती वंदना तापड़िया (मारूति कार्गो ग्रुप अहमदाबाद)

श्रीमती प्रतिभा बेन जैन (महापौर- मेयरश्री अहमदाबाद) का श्रीनाथजी के उपरना से अभिनंदन करते हुए। संस्था के सीए. कैलाशचन्द्र मुंदड़ा

श्री कौशिक भाई जैन (लोकप्रिय विधायक दरियापुर) का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। श्री पृथ्वीराज कांकरिया (पी.आर.) (अध्यक्ष – राजस्थान हॉस्पिटल एवं ट्रस्टी भामाशाह फाउण्डेशन अहमदाबाद)

श्री कौशिक भाई जैन (लोकप्रिय विधायक दरियापुर) का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए।
श्री शंकरलाल बाहेती (राष्ट्रीय अध्यक्ष – भामाशाह फाउण्डेशन) अहमदाबाद

डायाबिटीज केयर के सुप्रसिद्ध डॉ. बंशी साबू का राजस्थान हॉस्पिटल अध्यक्ष एवं भामाशाह के ट्रस्टी श्री पी.आर. कांकरिया एवं डॉ. राकेश जोशी (सुपरिटेंडेंट – सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद) ने श्रीनाथजी के उपरना से स्वागत किया।

शाहीबाग के सुप्रसिद्ध डा. हसमुख अग्रवाल (रेशम बाई हॉस्पिटल), का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। मंच संचालन – श्री सत्यनारायण बाहेती (एस. एन.)

डॉ. राकेश जोशी (सुपरिटेंडेंट – सिविल हॉस्पिटल अहमदाबाद) एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से सिविल अस्पताल एक है। का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष – श्री शंकरलाल बाहेती

श्री शंकरलाल बाहेती (राष्ट्रीय अध्यक्ष – भामाशाह फाउण्डेशन) का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। सीए. श्री लादुलाल जागेटिया (हिम्मतनगर)

श्री पृथ्वीराज कांकरिया (पी.आर.) (अध्यक्ष – राजस्थान हॉस्पिटल एवं ट्रस्टी भामाशाह फाउण्डेशन अहमदाबाद का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। श्री राजेश रांका (रांका ग्रुप)

श्री राधेश्याम काबरा (माहेश्वरी युवा संगठन मेवाड़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं राजस्थान हॉस्पिटल व भामाशाह फाउण्डेशन के ट्रस्टी) का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। अहमदाबाद तेरापंथ समाज के उपाध्यक्ष श्री ललित सालेचा (कावेरी ग्रुप)

श्री सुरेशचन्द्र मुंदड़ा (चैयरमैन – श्री माहेश्वरी सेवा समिति, अहमदाबाद ) व ट्रस्टी भामाशाह फाउण्डेशन का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। युवा समाज सेवी श्री जगदीश काबरा (श्रीनाथ ट्रेवल्स ग्रुप)

श्री महेन्द्र शाह (मानद् मंत्री – राजस्थान हॉस्पिटल) हमेशा हसमुख मिलनसार बंधु का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। समाज सेवी श्री राणमल भंसाली (अहमदाबाद)

श्री ओमप्रकाश मेहता (समाज सेवी पारस पेपर्स अहमदाबाद) का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। समाज सेवी श्री भरत देवपुरा (अहमदाबाद)

श्री जगदीशचन्द्र शर्मा (अध्यक्ष – अहमदाबाद मेटल मर्चेंट महामंडल) का गुलदस्ते से स्वागत करते हुए। समाज सेवी श्री कन्हैयालाल खटोड़ (अहमदाबाद)
समाज सेवी संस्था भामाशाह फाउण्डेशन (अहमदाबाद) ने श्री माहेश्वरी सेवा समिति के मुख्य दाताओं को सम्मानित किया

श्री माहेश्वरी सेवा समिति शाहीबाग अहमदाबाद के तत्कालीन अध्यक्ष श्री सुरेशचन्द्र मुंदड़ा 2014 में 12वीं कार्यकारिणी के पहली बार अध्यक्ष बनते ही समाज के लिए एक शानदार नया भवन बने इस उद्देश्य व संकल्प के साथ भवन हेतु जमीन लेने के लिये अपने खुद के घर से अच्छी सहयोग राशि की शुरुआत करते हुए, अपनी टीम के साथ समाज में निकले पूरे समाज ने इस भागीरथ कार्य में अपना शानदार योगदान देने में कोई कमी नही रखी, आगे भी नही रखेगा।
वर्तमान अध्यक्ष श्री कैलाशचन्द्र खटोड़ (बी.आर. परिवार), चैयरमैन श्री सुरेशचन्द्र मुंदड़ा (मुंदड़ा परिवार), मंत्री श्री कैलाशचन्द्र ईनाणी (नाकोड़ा परिवार) के नेतृत्व में भाट गाँव गांधीनगर रोड़ पर नव निर्मित समाज उपयोगी विशाल भवन जिसका आगामी दिनांक 11 फरवरी 2026 को भव्य एवं दिव्य लोकार्पण होने जा रहा है।
ऐसे अच्छे कार्य के लिये श्री माहेश्वरी सेवा समिति अहमदाबाद के मुख्य दानदाता एवं अध्यक्ष श्री कैलाशचन्द्र खटोड़, चैयरमैन श्री सुरेशचन्द्र मुंदड़ा, श्री जगदीशचन्द्र काबरा (श्रीनाथ परिवार) श्री शंकरलाल बाहेती (बाहेती ग्रुप) समाज सेवी संस्था भामाशाह फाउण्डेशन (अहमदाबाद) द्वारा शॉल एवं गुलदस्ते से अहमदाबाद महानगर की महापौर श्रीमती प्रतिभा बेन जैन, दरियापुर के लोकप्रिय विधायक श्री कौशिक भाई जैन, राजस्थान हॉस्पिटल के डायनामिक अध्यक्ष उधोगपति श्री पृथ्वीराज कांकरिया (पी.आर.), राजस्थान हॉस्पिटल के लोकप्रिय मानद् मंत्री महेन्द्र शाह, माहेश्वरी युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री राधेश्याम काबरा (ट्रस्टी) भामाशाह फाउण्डेशन संस्था के गणमान्य बंधुओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
श्री माहेश्वरी सेवा समिति की भाटगाँव में नव निर्मित भवन के महान कार्य में जिन-जिन महानुभावों ने भी तन-मन-धन से सहयोग किया उन सभी परिवारों का भी भामाशाह फाउण्डेशन परिवार (अहमदाबाद) तहेदिल से हार्दिक अभिनंदन करता है।

विशेष आग्रह पर भामाशाह संस्था की ओर से श्री जगदीशचन्द्र शर्मा महाराज (अध्यक्ष – अहमदाबाद मेटल मर्चेंट महामंडल) का शॉल एवं गुलदस्ते से श्रीमती प्रतिभा बेन जैन (महापौर- मेयरश्री अहमदाबाद) दरियापुर के लोकप्रिय विधायक श्री कौशिकभाई जैन राजस्थान हॉस्पिटल के अध्यक्ष श्री पी. आर. कांकरिया द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर महानुभावों में डा. बंसी साबू (डायाबिटीज केयर), डा. हसमुख अग्रवाल (रेशम बाई हॉस्पिटल),
डा. कमलकिशोर पोरवाल (कर्णावती हॉस्पिटल सैजपुर बोधा) डा. आकाश शाह (नेफ्रोलॉजी/नेफ्रोलॉजिस्ट) श्री सुरेश बाहेती (अध्यक्ष – माहेश्वरी सेवा सदन, ओढ़व-अहमदाबाद), श्री कैलाश झंवर (पूर्व अध्यक्ष – श्री माहेश्वरी सेवा समिति – अहमदाबाद), श्री रमेश चेचाणी (सजावट), श्री शिवलाल बाहेती, श्री सुरेश काबरा, श्री दिनेश काबरा, श्री कैलाश लढ़ा, श्री योगेन्द्र कुमार धूत, समाज सेवी श्री जगदीशचन्द्र अजमेरा, श्री सत्यनारायण ईनाणी (चराणा सरपंच) श्री कन्हैयालाल खटोड़, श्री सुनिल मुंदड़ा, श्री विष्णु मालीवाल, श्री मुकेश कोठारी, (चारों पूर्व अध्यक्ष – माहेश्वरी युवा संगठन) श्री प्रहलाद जागेटिया, श्री जगदीश नवाल (ओढ़व), श्री कैलाश जैथलिया, श्री भरत सोमाणी, श्री गोपाल तुरकिया, श्री राकेश तुरकिया, श्री आनंद तुरकिया (ओढ़व), श्री लक्ष्मीलाल नाहर, श्री शंकर मेहता (पारस पेपर) श्री ललित शर्मा सहित समाज के गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
विशेष आग्रह पर श्री सत्यनारायण काबरा (काबरा ज्वेलर्स), श्री भरत काबरा (काबरा ट्रेवल्स), श्री संजय ईनाणी (प्रीति साड़ी) सभी महानुभावों का भामाशाह की शिक्षा क्षेत्र की नोटबुक के विज्ञापन में हमेशा सहयोग मिलता रहा है।
स्नेह मिलन को तन-मन से सहयोग करने लिए संस्था के श्री राजेश रांका एवं श्री राणमल भंसाली का विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के मेनेजिंग ट्रस्टी श्री सुरेश मालाणी ने किया।



