20 C
Ahmedabad
Thursday, February 5, 2026

भारत की बेटी भारतीय सेना की कप्तान शिवा चौहान ने रचा इतिहास दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र पर पोस्टिंग पाने वाली प्रथम महिला

सियाचिन। दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र भारत में सियाचिन है। भारतीय सेना की कप्तान शिवा चौहान सियाचिन में तैनात होने वाली भारत की पहली महिला फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स अधिकारी हैं, जो देश के लिए गर्व की बात कही जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा पूरे देश में हो रही है और अब बेटियों के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल बन गई है। कैप्टन शिवा चौहान की इस सफलता की जानकारी इंडियन आर्मी की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है।

सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान

सोशल मीडिया में शिवा के इस कारनामे की काफी तारीफ हो रही है। एक ट्विटर पोस्ट को कुछ इस तरह का कैप्शन दिया गया, ‘कांच की छत तोड़ना’, यानी ये बेहद मुश्किल काम है और उन्होंने उस लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इस पोस्टिंग से पहले उन्हें कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा। सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां भारत और पाकिस्तान ने 1984 से लड़ाई लड़ी। सितंबर 2021 में आठ अलग-अलग लोगों की एक टीम ने सियाचिन ग्लेशियर पर 15,632 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्ट पर पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Bhamasha
Bhamasha
We are One of the Largest News Paper In Gujarat actively participating in Political , social , Finance and Business News , Thousands of readers taking benefit of Bhamasha times Since 2009.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: