बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के शेयरों का अलॉटमेंट आज, 347 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ
अहमदाबाद/गांधीनगर।
एसएमई सेक्टर की कंपनी, बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ के तहत शेयरों को अलॉटमेंट सोमवार 5 दिसंबर को होने वाला है, कंपनी का आईपीओ जबर्दस्त हिट रहा था, यह आईपीओ 28 नवंबर को खुला था और 30 नवंबर को बंद हुआ था, यह 347 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी की लिस्टिंग एनएसई पर 8 दिसंबर 2022 को होनी है, इस प्लेटफॉर्म पर छोटी और मंझोले आकार की कंपनियां लिस्ट होती हैं, शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस, बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ के रजिस्ट्रार Purva Sharegistry (India) की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। 12.42 करोड़ रुपये का था आईपीओ बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज का आईपीओ 12.42 करोड़ रुपये का था और 347.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था, रिटेल पोर्शन 435.65 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 259.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था, एसएमई आईपीओ के लिए कंपनी के पास पोस्ट इश्यू कैपिटल 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच में रहना चाहिए।
क्या करती है कंपनी
बाहेती रीसाइक्लिंग,
एल्युमीनियम रीसाइक्लिंग कंपनी है, इसकी क्षमता 12 हजार मीट्रिक टन एल्युमीनियम कचरे को रिसाइकिल करने की है। भारत में 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ कई दूसरे देशों में भी इसके प्रॉडक्ट्स की बिक्री होती है, जैसे- जापान, कनाडा, अमेरिका, चीन, यूएई, ताइवान आदि, इसके ग्राहकों में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, टाटा स्टील, सिग्मा इलेक्ट्रिक आदि शामिल हैं, आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मौजूद प्लांट को मॉडर्न बनाने, उनका विस्तार करने, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने आदि में किया जाएगा।



