25.7 C
Ahmedabad
Sunday, March 22, 2026

नरेंद्र से आगे भूपेंद्र पीएम मोदी ने क्यों गुजरात के सीएम को बताया खुद से ’20’

आणंद। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में भरूच, आणंद और अहमदाबाद में तीन कार्यक्रमों में शिरकत की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम संदेश दिए। पीएम मोदी ने आणंद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तारीफ की। पीएम ने बताया कि किस तरह जब वह गुजरात के सीएम बने तो उनके पास कोई अनुभव नहीं था और जब भूपेंद्र ने कुर्सी संभाली तो उनका प्रशासनिक अनुभव 25 साल से अधिक का था।
पीएम मोदी ने कहा, ”गुजरात के मृदु और लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मुझे प्रशासन का कोई अनुभव नहीं था। आपका सौभाग्य है कि आपने ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिन्हें पंचायत से लेकर विधानसभा तक का 25 साल का अनुभव है। 25 साल के सार्वजनिक जीवन में मुंह से कभी कटु बात नहीं निकली, जिनके व्यवहार पर कभी किसी ने अंगुली नहीं उठाई।”

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात और भाजपा का अटूट नाता है। आज कोई गुजरात की बात करता है तो भाजपा दिखाई देती है और भाजपा की बात करता है तो गुजरात दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह दिल का रिश्ता है, अपनत्व का भाव है। उन्होंने कहा कि गुजरात का एक-एक बच्चा जानता है कि गुजरात में भाजपा मतलब सेवा, भाजपा मतलब माताओं-बहनों की सुरक्षा, गुजरात भाजपा का मतलब है शांति, गुजरात में भाजपा का मतलब है कि कारोबार के लिए उत्तम वातावरण, गुजरात में भाजपा का मतलब है बदमाशों से मुक्ति, गुजरात में भाजपा का मतलब है समाज को तोड़ने वाली ताकतों पर प्रहार। गुजरात में भाजपा मतलब शांति से उत्सव, गरबा भी हो और ताजिया भी निकले।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में डबल इंजन सरकार बहुत तेज गति से काम कर रही है। अब ऊंची छलांग लगाने का समय है। गुजरात आत्मनिर्भर भारत का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृतकाल मना रहा है, अब स्वर्ण काल आने वाला है। पीएम मोदी ने पुराने समय को याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी खराब थी और भय का माहौल था। उन्होंने भाजपा के शासन काल में गुजरात में हुए विकास कार्य गिनाए।

नेहरू पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लिए बगैर कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने तत्कालीन रियासतों के विलय के सभी मुद्दों को हल कर दिया था लेकिन कश्मीर का जिम्मा ‘एक अन्य व्यक्ति’ के पास था तथा वह अनसुलझा ही रह गया। इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह लंबित कश्मीर समस्या का हल करने में इसलिए सक्षम हुए क्योंकि वह सरदार पटेल के नक्शे कदम पर चलते हैं। 

मोदी ने कहा कि सरदार साहेब सभी रियासतों को भारत में विलय कराने के लिए मनाने में सफल रहे। लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने कश्मीर के इस मुद्दे को हल करने का जिम्मा संभाला था। उन्होंने कहा कि मैं चूंकि सरदार साहब के नक्शे कदम पर चलता हूं, मुझ में सरदार पटेल की भूमि के मूल्य हैं और यही कारण है कि मैंने कश्मीर की समस्या का समाधान किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

Bhamasha
Bhamasha
We are One of the Largest News Paper In Gujarat actively participating in Political , social , Finance and Business News , Thousands of readers taking benefit of Bhamasha times Since 2009.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: